सम्पूर्णा द्वारा बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा
बांग्लादेश में हिंदू समाज के एक निर्दोष युवक की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या, आगजनी एवं निरंतर अत्याचारों की घटनाओं पर सम्पूर्णा की संस्थापिका डॉ. शोभा विजेन्द्र ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे मानवता पर कलंक बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन पर संज्ञान लेने की अपील की। इसी क्रम में सम्पूर्णा, राष्ट्रीय परशुराम परिषद दिल्ली प्रदेश एवं अन्य संस्थाओं द्वारा 23 दिसंबर 2025 को रोहिणी में शांतिपूर्ण रोष-प्रदर्शन व पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने अहिंसक तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान डी.सी. चौक पर प्रतीकात्मक पुतला-दहन किया गया तथा मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करने का संकल्प लिया गया।
Read More








